{"_id":"5968f14a4f1c1bab678b466c","slug":"91500049738-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन से महिला क्यूआरटी ने खाली कराया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन से महिला क्यूआरटी ने खाली कराया कब्जा
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
भवन खाली करातीं महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। सदर तहसील की महिला क्यूआरटी (क्यूक रिसपांस टीम) ने शुक्रवार को बेलापार थाना क्षेत्र के गुरौली बुजुर्ग गांव के पंचायत भवन से कब्जा हटवाया। दूसरे गांव की महिला महिमा ने इस पंचायत भवन पर पिछले छह सालों से कब्जा कर रखा था। पिछले साल तहसील प्रशासन ने कब्जा हटवाया भी था, मगर उसने दोबारा कब्जा कर लिया। इस बीच तहसील के अफसरों ने कई बार कब्जा हटवाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। महिला होने की वजह से अफसर ज्यादा सख्ती करने से कतरा रहे थे।
इधर, सदर तहसीलदार सत्येंद्र सिंह ने कब्जा हटवाने के लिए महिला क्यूआरटी को निर्देश दिए। टीम, दोपहर के वक्त वहां पहुंची और पंचायत भवन से महिमा का सारा सामान निकालकर बाहर रख दिया। इस दौरान उसने फिर हंगामा करने की कोशिश की मगर टीम की सख्ती की वजह से उसकी ज्यादा चली नहीं। कार्रवाई करने वाली टीम में लेखपाल प्रियंका श्रीवास्तव, सरिता यादव, ममता धामा, मृदुला सिंह, रोजी पांडेय शामिल रहीं। बता दें कि सदर तहसील में महिला लेखपालों की छह क्यूआरटी बनाई गई है। प्रत्येक में छह लेखपालों को शामिल किया गया है। ये टीम उन जगहों पर कार्रवाई करने पहुंचेगी, जहां तहसील प्रशासन की कार्रवाई में महिलाओं द्वारा हंगामा किया जाएगा।