फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एसडीएम के स्थानांतरण के लिए वकीलों ने काली पट्टी बांधी

एसडीएम के स्थानांतरण के लिए वकीलों ने काली पट्टी बांधी

Wed, 05 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के स्थानांतरण के लिए वकीलों ने काली पट्टी बांधी
फरेंदा। रेेवेन्यू बार एसोसिएशन के वकीलों ने एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर मंगलवार को काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। तहसील दिवस में एडीएम को ज्ञापन दिया। रेवेन्यू बार के अधिवक्ता मुुकेश कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश शुक्ल, निसार खां, मनीष चौबे, रामआसरे शुक्ल, राघवेंद्र उपाध्याय, रामसेवक सिंह, वीरेंद्र तिवारी व जितेंद्र सैनी आदि ने एडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि एसडीएम की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। इनसे आए दिन वकीलों की नोकझोंक होती रहती है। इनके कार्य पद्धति को देखते हुए अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत भी रहे हैं। एसडीएम के कार्यों से वादकारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम कार्यालय में कंप्यूटर फीडिंग कार्य भी बाधित है। जिसके कारण अनेक दिक्क्त सामने आती हैं। वकील इसके पहले भी एसडीएम के कार्यों से नाराज होकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को सभी अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed