{"_id":"59419f884f1c1bb4318b4705","slug":"91497472904-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं की खरीद के लिए मिले 17 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं की खरीद के लिए मिले 17 लाख
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला अस्पताल में दवाओं की किल्लत जल्द दूर होगी। शासन ने दवा खरीद के लिए करीब 17 लाख रुपये अस्पताल प्रशासन को दिए हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज सामान्य से लेकर ऑर्थो, चर्म रोग, सर्जरी आदि के 1800 से 2000 मरीज आते हैं, मगर लंबे समय से दवाओं की कमी के कारण इनके बेहतर इलाज में दिक्कत आ रही थी। मई में ड्रग स्टोर में महज 19 दवाएं ही मौजूद थीं। एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर ने शासन का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया, तो शासन ने दवा की खरीद के लिए 17 लाख रुपये जिला अस्पताल के खाते में भेज दिए। एसआईसी ने बताया कि रकम मिल गई है। जल्द ही दवाओं का ऑर्डर भेजा जाएगा।
एआरवी और सीरिंज मंगाई गई
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) खत्म होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसे देखते हुए एसआईसी ने तीन लाख रुपये की एआरवी व सीरिंज मंगवाई है।
अब खून की सभी जांचें जिला अस्पताल में होंगी
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में अब खून की सभी जांचें हो सकेंगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने दो नई मशीनें खरीदी हैं। एसआईसी ने बताया कि बुधवार को अस्पताल को ब्लड सेल काउंटर और कोएग्लो मीटर मशीन मिली। इन मशीनों के जरिए कंपलीट ब्लड काउंट और खून के जमने की जांच होगी।