{"_id":"5c62fd8bbdec227386332050","slug":"81549991307-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं में 2504 ने परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं में 2504 ने परीक्षा छोड़ी
Tue, 12 Feb 2019 10:38 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
जय किसान इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर लौटती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के 76 केंद्रों पर मंगलवार सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट सामान्य/साहित्यिक हिंदी के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। पहली पाली में पंजीकृत 28,700 परीक्षार्थियों में 2504 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रवेश से पूर्व केंद्रों पर विद्यार्थियों की सघन चेकिंग हुई। सचल दस्ते और मजिस्ट्रेट केंद्रों की निगरानी करते रहे। वहीं 13 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी की हुई।
सुबह आठ आठ बजे हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गेट के बाहर और कक्ष में कक्ष निरीक्षकों ने तलाशी लेकर छात्रों को निर्धारित सीट पर बैठाया। सुबह प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल में 28700 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 26196 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट साहित्यिक हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें 124 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस अवधेश नरायण मौर्य ने प्रथम पाली की परीक्षा में जवाहर लाल नेहरु इंटर कॉलेज पुरानी नौगढ़, मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेईया, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर, तीर्थराज स्मर्था इंटर कॉलेज पकड़ी बाजार का निरीक्षण किया। डीआईओएस अवधनरायण मौर्य ने बताया कि परीक्षा सकुशल व नकलविहीन संपन्न कराई जा रही है। अगर कहीं गड़बड़ी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।