फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मुसीबत से डरेंगे नहीं, डटकर करेंगे सामना

मुसीबत से डरेंगे नहीं, डटकर करेंगे सामना

Thu, 06 Dec 2018 01:16 AM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: kapil sharma Updated Thu, 06 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मुसीबत से डरेंगे नहीं, डटकर करेंगे सामना
aprajita
गोरखपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे अपराजिता अभियान के तहत बुधवार को रानीबाग स्थित गोरखपुर पब्लिक स्कूल की छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ हर कठिनाई का डटकर मुकाबला करने की सीख मिली। ताइक्वांडो विशेषज्ञों ने बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। दो घंटे तक चले प्रशिक्षण के दौरान पहले चरण में माधुरी यादव, विशाल कुमार, प्रतिज्ञा उपाध्याय, शिवांगी नायक और अमन शर्मा की टीम ने छात्राओं को चाकू से होने वाले वार को रोकने और साथ ही सामने वाले को धराशायी करने की आसान तकनीक बताई।
विज्ञापन


ताइक्वांडो खिलाड़ी माधुरी ने बताया कि अगर कोई बदमाश अचानक से पकड़ ले तो धैर्य न खोएं बल्कि तेजी से निर्णय लें और आक्रमकता दिखाते हुए खुद को पकड़ से छुड़ाएं। प्रतिज्ञा, विशाल और शिवांगी ने सामने और पीछे से वार करने वालों से निपटने का तरीका बताया। इसके पहले विद्यालय की डायरेक्टर चारु चौधरी ने कहा कि अगर महिलाएं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक हो जाएं तो उनका उत्पीड़न खत्म हो जाएगा।सचिव विक्रम चौधरी ने कहा कि छात्राएं मनचलों के सामने मजबूती से खड़ी हों और विरोध जताएं तो उनकी ओर गलत नजर से देखने की कोई हिम्मत नहीं करेगा। कहा कि अमर उजाला का अभियान छात्राओं में नए आत्मविश्वास का संचार करेगा।
विज्ञापन

इनकी भूमिका अहम रही

गोरखपुर पब्लिक स्कूल की निदेशक चारु चौधरी, सचिव विक्रम चौधरी, प्रधानाचार्य गीतांजलि पांडेय, प्रशांत त्रिपाठी, नूतन बाला त्रिपाठी, पूजा मिश्रा, दिव्या द्विवेदी, पूजा गुप्ता, अनुपमा श्रीवास्तव।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं

अमर उजाला की ओर से छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया जाना सराहनीय पहल है। सभी स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स आवश्यक रूप से दिया जाना चाहिए। आरूषी राज, कक्षा-7

छात्राएं खुद को कमजोर समझने की गलती करती हैं। अगर हम आत्मरक्षा में निपुण होंगे तो आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। गली मोहल्लों में भी ऐसे कैंप आयोजित होने चाहिए।- प्राची गुप्ता, कक्षा-8

छात्राएं अब जागरूक हो रही हैं, लेकिन स्कूल कॉलेज में आत्मरक्षा के लिए कैंप कम होते हैं। अमर उजाला की ओर से छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना अच्छा कदम है। - मुस्कान मिश्रा, कक्षा-8

प्रशिक्षण शिविर से आत्मविश्वास बढ़ा है, सिखाई गए तरीके कभी भूले नहीं इसके लिए इनका अभ्यास करती रहूंगी। हम मजबूत रहेंगे तो कोई आंख उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। - आस्था भारद्वाज, कक्षा-10

महिला सम्मान की ली शपथ

स्कूल के विद्यार्थियों को निदेशक चारू चौधरी ने महिलाओं का सम्मान करने का संकल्प दिलाया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आश्वासन दिया कि वे स्कूल के साथ ही घर और समाज में भी इसे व्यवहार में लाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed