फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   माध्यमिक कक्षाओं से ही छात्रों को शोध के लिए प्रेरित करें

माध्यमिक कक्षाओं से ही छात्रों को शोध के लिए प्रेरित करें

Sat, 03 Nov 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sat, 03 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक कक्षाओं से ही छात्रों को शोध के लिए प्रेरित करें
 एमएमएमयूटी में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रो. नागभूषण व अन्य। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने शोध के क्षेत्र में महिलाओं को पुरुषों से बेहतर बताया। कहा कि महिलाओं ने शोध में बेहतर परिणाम दिए हैं। उन्होंने शोधपत्र को सरल बनाने की दिशा में कार्य करने की सलाह दी। कहा कि विद्यार्थियों में शोध की प्रवृत्ति बढ़ाने के लिए माध्यमिक कक्षाओं से ही उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है। इन विद्यार्थियों को भी स्तरीय संगोष्ठियों का हिस्सा बनाया जाए।
विज्ञापन

प्रो नागभूषण शुक्रवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और राइक्यूस विश्वविद्यालय, जापान की साझा मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ग्रिड सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन, वॉशिंगटन यूएसए के पूर्व निदेशक डॉ. जय गिरी ने शोधार्थियों से विषय चयन, शोध प्रक्रिया आदि पर चर्चा की। कुलपति प्रो एसएन सिंह ने संगोष्ठी के उद्देश्यों की चर्चा की और विश्वविद्यालय में जारी शोध कार्यों की जानकारी दी। राइक्यूस विश्वविद्यालय जापान से आए प्रो. टामोहिसा वाडा ने अकादमिक और शोध गतिविधियों को और तेज करने की बात कही। मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि इस सेमिनार से शोधार्थियों को बहुत लाभ होगा। भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 78 शोध पत्र पढ़े गए

गोरखपुर। संगोष्ठी के पहले दिन 78 शोध पत्र पढ़े गए। 40 विदेशी शोधकर्ताओं एवं 550 भारतीय शोधकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एमएमएमयूटी के डॉ दिवाकर यादव ने बताया कि कुल 987 शोधपत्र प्राप्त हुए थे जिसमें 550 शोधपत्र प्रस्तुत करने के लिए स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed