{"_id":"5bbb9e98867a55282c4161e9","slug":"81539022488-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में उतर भारतीयों पर हमले पर पीएम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में उतर भारतीयों पर हमले पर पीएम को घेरा
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने सोमवार को गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हुए हमले के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। कहा कि वह चुनाव यूपी से लड़कर जीतते हैं लेकिन उनके गृह राज्य में यूपी, बिहार के लोगों पर हमला बोला जाता है। इस पर प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध रखी है। कांग्रेस लोकतांत्रिक ढंग से प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का विरोध करती रहेगी।
पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी सोमवार को देरशाम होटल क्लार्क्स आए और वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बथवाल से मुलाकात की। करीब 30 मिनट तक आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई, फिर प्रमोद तिवारी आजमगढ़ रवाना हो गए। इससे पहले कांग्रेस नेता ने मीडिया से बात की और कहा कि पिछले तीन दिनों में गुजरात से यूपी, बिहार के 30 हजार लोग निकाले गए हैं। हिंसा के साथ ही उनकी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। इसकी निंदा की जानी चाहिए। गुजरात की भाजपा सरकार ने ऐसा सर्कुलर जारी किया है, जिसके मुताबिक औद्योगिक इकाइयों में 30 फीसदी से ज्यादा उत्तर भारतीय नहीं रखे जा सकते हैं।
भाजपा शासित असम में भी यूपी के लोगों के नाम मतदाता सूची से बाहर किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने मनसे के राज ठाकरे को राजकीय अतिथि बनाया था। मनसे की तरफ से महाराष्ट्र में अक्सर उत्तर भारतीयों पर हमले कराए जाते हैं। यूपी से भाजपा के 73 सांसद हैं। अब यहीं के लोगों को मारापीटा जा रहा है। पवन बथवाल ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है।