{"_id":"5a91a05c4f1c1bf07b8b91d5","slug":"81519493212-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मिनट में ही गोरखपुर के गोविंद जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मिनट में ही गोरखपुर के गोविंद जीती कुश्ती
siddharthnagar
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
करौंदा चौराहे पर स्थित मैदान में शनिवार को दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिया(सिद्धार्थनगर)। ब्लाक क्षेत्र के करौंदा चौराहे पर स्थित मैदान में शनिवार को दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन नौ मुकाबले हुए।
पहली कुश्ती शंकर काठमांडू व अशोक हरिद्वार के बीच हुई। इसमें निर्धारित 10 मिनट की कुश्ती में शंकर ने अशोक को धोबी पछाड़ दांव से पटखनी दे दी। दूसरी कुश्ती तापा नेपाल व बल्लव महाराष्ट्र के बीच हुई। इसमें फ्री स्टाईल दांव से तापा ने बल्लव को शिकस्त दी। तीसरी कुश्ती गोविंद गोरखपुर व मानसिंह के बीच हुआ। इसमें गोविंद ने मान सिंह को तीन मिनट में ही धूल चटा दी। रूहसान देवा सरीफ व सोनू मेरठ के बीच पांच मिनट की हुई कुश्ती में आखिरी पल में रूहसान ने सोनू को हरा दिया।
शिवम शुक्ल गोंडा व दयाशंकर यादव सिद्धार्थनगर के बीच हुए मुकाबले में शिवम शुक्ला ने पटखनी दी। कृष्णा पानीपत व विकास मेरठ के बीच हुए मुकाबले में कृष्णा ने जीत दर्ज किया। गुड्डू कानपुर व शिवम बस्ती के बीच हुए मुकाबले में गुड्डू जीते। शंकर थापा काठमांडू व पवन पांडेय हरिद्वार के बीच हुए मुकाबले मेें शंकर थापा जीते। गोविंद गोरखपुर व गुड्डू कानपुर के बीच हुए मुकाबले में गोविंद जीते। विनोद केेसरी महाराष्ट्र व राहुल पंजाब के बीच निर्धारित 10 मिनट की कुश्ती में दोनों पहलवान दांव अजमाते रहे। मगर जीत हार का फैसला नहीं हो सका। फाइनल मुकाबला दूसरे दिन होगा। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख जोगिया प्रतिनिधि कौशलेंद्र त्रिपाठी ने पहलवानों का हाथ मिलवार किया। इस दौरान क्षेत्र के सैकडों लोग मौजूद रहे।