फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पांच बदमाश, लूट चोरी का पर्दाफाश

पांच बदमाश गिरफ्तार, चोरी व लूट का पर्दाफाश

Wed, 14 Feb 2018 07:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 14 Feb 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
पांच बदमाश, लूट चोरी का पर्दाफाश
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : Amar Ujala
कैंट व खोराबार इलाके में चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल पांच बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। बदमाशों के पास से लूटी गई एक बाइक, आभूषण व चोरी में इस्तेमाल सामान बरामद हुए हैं। इन बदमाशों ने चोरी और लूट की नौ घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनय सिंह ने बुधवार को कैंट थाने में मीडिया को बताया कि मंगलवार को कैंट, खोराबार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने वरदायनी चौराहे के पास से पांच बदमाशों को दबोच लिया। जांच में सामने आया कि उनके पास जो बाइक है वह लूट की है।
विज्ञापन


बदमाशों की पहचान राजघाट के तुर्कमानपुर निवासी अरमान, मोहम्मद सरफराज अहमद, बुद्ध विहार कांप्लेक्स के पास रहने वाले मोनू गौड़, तिवारीपुर के मोहनलालपुर मोहम्मद इरफान, बसंतपुर के विक्की साहनी के रूप में हुई। इनके पास से लूट की एक बाइक, सोने की पांच अंगूठी, चार टप्स, चेन, पाजेब, दो तमंचा, कारतूस, एक सूटकेस, ड्रिल मशीन, दो सब्बल, हथौड़ी, तीन पेचकस आदि बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed