फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जान से खेल रहे पैथोलॉजी सेंटर

जान से खेल रहे पैथोलॉजी सेंटर

Sat, 20 Jan 2018 09:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 20 Jan 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
जान से खेल रहे पैथोलॉजी सेंटर
पैथोलॉजी टेस्ट - फोटो : demo pic
मुनाफा कमाने की होड़ में पैथोलॉजी सेंटर मरीजों की जान से खेल रहे हैं। शुक्रवार को मैक्स हेल्थ पैथ लैब्स पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में ऐसा ही होता मिला। जांच के लिए लोगों का ब्लड सेंपल लेने वाली युवती अनट्रेंड मिली। पर्ची पर जिस डॉक्टर का नाम छपा है वह और उनके सहायक नहीं मिले। जो मिला वह पैथोलॉजी से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका था।
विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने आगे की कार्रवाई के लिए पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ लिखा-पढ़ी की। कसया रोड स्थिति इस पैथोलॉजी की शिकायत काफी पहले ही स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। इस पर 20 दिसंबर को विभाग की ओर से पैथोलॉजी सेंटर को सीएमओ ने नोटिस भेजा था। इसमें 27 दिसंबर को पैथोलॉजी सेंटर के कंसलटेंट पैथोलॉजिस्ट डॉ. ए अहमद और संचालक एसके शर्मा को जांच के लिए प्रपत्रों के साथ बुलाया गया था। इनमें से कोई सीएमओ दफ्तर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इस बीच किसी ने पैथोलॉजी सेंटर की शिकायत प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर कर दी। इसकी जांच सीएमओ कार्यालय पहुंची तो हड़कंप मच गया। इसी क्रम में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा तो पैथोलॉजी सेंटर में अनट्रेंड स्टाफ ज्योति ब्लड सेंपल लेतीं मिलीं। जांच टीम यह देखकर भौचक रह गई। गनीमत रही कि पैथोलॉजी सेंटर पर जारी इस खेल में किसी मरीज की नस पंक्चर नहीं हुई, वरना जान पर बन सकती थी। सूत्रों की माने तो शहर एवं आसपास के कई पैथोलॉजी सेंटर इसी तरह से मरीजों की जान जोखिम में डालकर अपना धंधा चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में लैब पंजीकृत है। वहां से कोई नोटिस नहीं भेजा गया। जनसुनवाई पोर्टल की एक शिकायत के क्रम में एडी दफ्तर से नोटिस भेजा गया था। वहां जाकर कागजात पेश भी किए थे। सीएमओ कार्यालय में लैब का नंबर भी दर्ज है। एक फोन भी आया होता तो वहां जाकर कागजात पेश करता। जिस अनट्रेंड स्टाफ के ब्लड सेंपल लेने की बात कही जा रही है वह रिसेप्सनिस्ट है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मनमाने ढंग से आरोप लगाते हुए लैब को सीज किया है।
- एसके शर्मा, संचालक, मैक्स हेल्थ पैथ लैब्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed