{"_id":"5a5a1a034f1c1baa3f8b4a85","slug":"81515854339-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाने में होली मनाएंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाने में होली मनाएंगे सीएम योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 13 Jan 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार अपनी होली मथुरा के बरसाने में मनाएंगे। शनिवार को गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से अयोध्या में दिवाली मनाई गई थी, बरसाने की होली भी उसी तरह धूमधाम से मनाई जाएगी। कई मंत्री भी बरसाने में रहेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
गोरखपुर महोत्सव पर विपक्ष की टिप्पणी का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपना काम जिम्मेदारी से कर रही है। चित्रकूट का श्रीराम संकीर्तन भी भव्यता से होगा। पर्यटन विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है। जो सरकार के हर अच्छे काम का विरोध करते हैं, उन्हें तब भी बुरा लगेगा, जब वे श्रृंगवेरपुर में निषाद राज की जयंती मनाने जाएंगे लेकिन हम पर इसका फर्क नहीं पड़ेगा। समाज, संस्कृति, इतिहास और विरासत से संबंधित कामकाज को आगे बढ़ाते रहेेंगे।
एक साथ बजेंगे 100 से ज्यादा नगाड़े
गोरखपुर महोत्सव में हिस्सा लेने मथुरा से आए खजान टोली के प्रमुख खजान सिंह ने बताया कि होली मनाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरसाना आने पर ब्रजवासी नगाड़े की थाप से उनका स्वागत करेंगे। 100 से ज्यादा नगाड़े एक साथ बजाए जाएंगे।
विज्ञापन
खिचड़ी मेला किसी सरकार की देन नहीं
मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के खिचड़ी मेले को पूर्वजों की विरासत बताया। उन्होंने कहा कि यह किसी सरकार की देन नहीं है। इस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है। इसे हम बखूबी निभाएंगे। खिचड़ी मेला एक महीने तक चलता है। इसमें कई जगहों से लाखों श्रद्धालु आते हैं।
नोएडा के 80 हजार लोगों को देंगे घरों की चाबी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में घर खरीदने के बाद भी उस पर कब्जा न पाने वालों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि अप्रैल तक 80 हजार लोगों को घरों की चाबी दे दी जाएगी। यह काम जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगा। पहले चरण में 40 हजार लोगों को घरों की चाबी दी जाएगी। अगला चरण अप्रैल तक पूरा होगा। इस चरण में भी 40 हजार लोगों के घर का सपना पूरा किया जाएगा।