{"_id":"5a539af94f1c1b40198b58af","slug":"81515428601-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता नरसिंह नारायण पांडेय का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नेता नरसिंह नारायण पांडेय का निधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
पूर्व एमपी नरसिंह नारायण पांडेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा के सदस्य रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरसिंह नारायण पांडेय का सोमवार को निधन हो गया। कांग्रेसियों ने बैठक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने कहा कि नरसिंह नारायण पांडेय सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगे। उनके जैसा उत्तम विचार रखने वाला और नेहरू-गांधी परिवार के लिए निष्ठावान नेता दूसरा कोई शायद ही मिले। ईश्वर उनके पौत्र रोहन व विशाल सहित समस्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह 10 बजे राजघाट पर किया जाएगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अनिल सोनकर, संजीव सिंह सोनू, अनवर हुसैन, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. विजाहत करीम, डॉ. सुरहीता करीम, दिलीप कुमार निषाद, लालचंद निषाद, जयंत पाठक, कलंजय त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल, अरुण सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन