{"_id":"5a22b3be4f1c1ba7668b7b60","slug":"81512223678-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शहर में होंगे यूपी और उतराखंड के सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शहर में होंगे यूपी और उतराखंड के सीएम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 02 Dec 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद रावत और योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को शहर में होंगे। दोनों मुख्यमंत्री यहां महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापना दिवस समारोह के शुभारंभ पर चार दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के सीएम दोपहर तीन बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह सर्किट हाऊस जाएंगे। योगी आदित्यनाथ शाम छह बजे के करीब एयरपोर्ट और फिर सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहीं पर दोनों की मुलाकात होगी। यहां से योगी गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। सोमवार को दोनों मुख्यमंत्री समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत इसके मुख्य अतिथि होंगे, जबकि योगी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर 12 बजे के करीब कार्यक्रम स्थल से ही त्रिवेंद्र रावत उत्तराखंड लौट जाएंगे, जबकि योगी आदित्यनाथ उद्घाटन समारोह के बाद उनवल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होंगे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन पांच दिसंबर की सुबह 10 बजे वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
रोडवेज सेवा को दे सकते हैं विस्तार
सर्किट हाउस में रविवार शाम मुलाकात के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच यूपी-उत्तराखंड रोडवेज सेवा विस्तार के एमओयू पर हस्ताक्षर हो सकता है। ऐसा होने पर प्रदेश के लोगों की हरिद्वार, बद्रीनाथ धाम की राह आसान हो जाएगी। वर्तमान में हरिद्वार जाने के लिए लखनऊ से ही रोडवेज बस की सेवा है।
विज्ञापन
दिन भर चलता रहा सफाई अभियान
यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के रविवार को गोरखपुर पहुंचेंगे। इसे लेकर शनिवार को पूरे दिन शहर में सफाई अभियान चलता रहा। एयरपोर्ट से सर्किट हाऊस और सर्किट हाऊस से गोरखनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर सफ.ाई के साथ ही अतिक्रमण हटाने का काम जोरों पर हुआ।