फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मेडल पाने को खोजी कुतों ने की जोर आजमाइश

मेडल पाने को खोजी कुतों ने की जोर आजमाइश

Tue, 10 Oct 2017 10:11 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
मेडल पाने को खोजी कुतों ने की जोर आजमाइश

विज्ञापन
गोरखपुर।
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मुख्यालय में मंगलवार को तीन दिवसीय (10-12 अक्तूबर) खोजी श्वान प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्घाटन महानिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने किया। अलग-अलग राज्यों से आए खोजी कुत्तों को फील्ड में उतारा गया। बारूदी सुरंग और मादक तस्कर को पकड़वाने में ट्रेंड कुत्तों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता का रिजल्ट 12 अक्तूबर को आएगा। बेस्ट परफारमेंस देने वाले कुत्तों के ट्रेनर को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

मंगलवार को प्रतियोगिता शुरू होने से पहले महानिरीक्षक ने ट्रेनर के साथ श्वान की परेड ली और सलामी दी। सभी श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खोजी कुत्तों को अखिल पुलिस ड्यूटी में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। महानिरीक्षक ने कहा कि खोजी कुत्तों की सभी सुरक्षा बलों की जरूरत होती है। जमीन के अंदर बिछाई जाने वाली बारूदी सुरंगों का पता कुत्ते आसानी से लगा लेते हैं। यही काम मशीन करती है। इसका मतलब है कि खोजी कुत्तों से मशीन जैसा काम लिया जाता है। इनकी मदद से तमाम बड़े और अनसुलझे केस सुलझाए गए हैं। सेना में भी खोजी कुत्ते हैं। सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सक) डॉ. शालिनी सिंह ने सभी को प्रतियोगिता की सफलता की शुभकामना दी। इस मौके पर डीआईजी सेक्टर मुख्यालय डॉ. एसके तिवारी, डीआईजी मुख्यालय (पशु चिकित्सक) डॉ. एनके ठीना, सहायक प्रचार अधिकारी ओपी साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed