फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बेटे का दोस्त बन महिलाओं से ठगे जेवरात

बेटे का दोस्त बन महिलाओं से ठगे जेवरात

Wed, 20 Sep 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बेटे का दोस्त बन महिलाओं से ठगे जेवरात
बेटे का दोस्त बन महिलाओं से ठगे जेवरात
विज्ञापन

बखिरा(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के संतोषपुर गांव में बुधवार सुबह बाइक से एक घर में पहुंचे जालसाज महिलाओं को बेटे का दोस्त बताकर मंगलसूत्र, हार व दो मोबाइल लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी ठग का पता नहीं चला तो पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत किया।

संतोषपुर निवासी मानसिंह ने बताया कि उसके घर सुबह करीब नौ बजे बाइक से एक युवक पहुंचा। उसकी उम्र करीब 25 से 30 साल होगी। उसने खुद को उनके बेटे का दोस्त बताया। उसने कहा कि पूना में नौकरी कर रहे उनके बेटे ने उससे विदेश जाने की बात कही थी। इसके लिए पासपोर्ट व आधार कार्ड की जांच करानी होगी। कागजात लेकर अपने साथ चलने की बात करने लगा। विश्वास करके बेटे का कागजात लेकर युवक की बाइक पर बैठकर चल दिए। अभी वह गांव से कुछ ही दूर करीब एक किलोमीटर पहुंचा और बुंदीपार गांव निकट उन्हें बाइक से उतारकर थोड़ी ही देर में बखिरा से वापस आने की बात कही। काफी देरी होने पर युवक के नहीं आने पर वह घर चले गए। वापस आने पर महिलाओं ने रोते हुए बताया कि आपके साथ गया युवक थोड़े ही देर पहले घर आया था। युवक ने मानसिंह द्वारा जेवरात व मोबाइल मांगने की जानकारी दी। ठग की बातों पर विश्वास करके महिलाओं ने सोने का एक हार, एक मंगलसूत्र व दो मोबाइल फोन उसे दे दिए। इतना सुनते ही मानसिंह के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिवार के सभी सदस्य ठगे जाने को लेकर खुद को कोस रहे थे। पीड़ित परिवार ने ठग की काफी खोजबीन की, किन्तु पता नही चल सका। मामले में आरोपी युवक पर कार्रवाई करने के लिए पीड़ित ने थाने में तहरीर दी दी है। एसओ रामभवन ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed