फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका

Sat, 16 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका

विज्ञापन
गोरखपुर।
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 215 पद भरे जाएंगे। इसका विस्तृत ब्यौरा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुक्रवार को जारी कर दिया है। सबसे ज्यादा 92 पद साइंस फैकल्टी के खाली हैं। यह तीसरा मौका है, जब शिक्षकों के खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले भी दो बार आवेदन मांगे गए थे लेकिन प्रक्रिया अधूरी रह गई।
शैक्षिक अर्हता और खाली पदों का जो ब्यौरा जारी किया गया है, उसके मुताबिक असिस्टेंट प्रोफेसर के 140 पद खाली हैं। एसोसिएट प्रोफेसर के 44 और प्रोफेसर के 31 पद खाली हैं। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने बताया कि केमिस्ट्री में 26 पद खाली हैं। फिजिक्स के 18 पद भरे जाएंगे। फिजिकल एजूकेशन डिपार्टमेंट ऐसा है, जहां शिक्षकों के सभी पद भरे हुए हैं। कला संकाय के 77 और कॉमर्स संकाय के 19 पद खाली हैं। एजूकेशन डिपार्टमेंट के 12 और लॉ फैकल्टी के 16 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन


इन विभागों में नियुक्ति
उर्दू, संस्कृत, दर्शन शास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, ललित कला और संगीत, मनोविज्ञान, हिंदी एवं पत्रकारिता, अंग्रेजी, प्राचीन इतिहास, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, केमिस्ट्री, गणित एवं सांख्यिकी, जूलोजी, बॉटनी, इंडस्ट्रीयल माइक्रोबॉयोलॉजी, रक्षा अध्ययन, बायोटेक्नोलॉजी, गृहविज्ञान, अर्थशास्त्र, व्यवसाय प्रशासन, शिक्षाशास्त्र, प्रौढ़ सतत एवं प्रसार शिक्षा, विधि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर 20 तक अपलोड होगी जानकारी
- यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ddugorakhpuruniversity.in पर शिक्षक भर्ती से जुड़ी समस्त जानकारियां 20 सितंबर तक अपलोड की जाएगी।

21 से करें आवेदन
21 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 19 अक्तूबर तक चलेगी। शैक्षिक और शोध की अर्हता से संबंधित जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed