फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी: डीएम

शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी: डीएम

Sun, 27 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी: डीएम

विज्ञापन
गोरखपुर।
शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक में डीएम राजीव रौतेला ने त्योहारों को मेलमिलाप एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शांति एवं सौहार्द कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है। कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह का व्यवधान डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन त्योहारों को सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

शनिवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बकरीद, गणेश पूजा पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के लिए शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सफ ाई, गड्ढामुक्त सड़कें, ढीले एवं जर्जर तार/पोल ठीक करने के साथ ही अनवरत बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर शिथिलता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों से बकरीद के दिन कुर्बानी स्थल के आसपास सफाई सुनिश्चित करने तथा नमाज के वक्त छुट्टा पशुओं और सुअरों को रोकने के लिए पशु नियंत्रण टीम बनाने का निर्देश दिया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, एसपी सिटी, सीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed