फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   28 घंटे बाद दुरुस्त हुई ट्रांसमिशन की लाइन

28 घंटे बाद दुरुस्त हुई ट्रांसमिशन की लाइन

Sun, 20 Aug 2017 09:31 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
28 घंटे बाद दुरुस्त हुई ट्रांसमिशन की लाइन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बरहुआ ट्रांसमिशन स्टेशन आने वाली पीजीसीआईएल की 220 केवी लाइन का तार सहजनवां के पास टूटने के चलते गड़बड़ाई बस्ती-गोरखपुर मंडल की बिजली व्यवस्था 28 घंटे बाद दुरुस्त हो सकी। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे से ही कर्मचारियों के साथ मौके पर ट्रांसमिशन के अफसरों ने मरम्मत का काम शुरू करा दिया था। उम्मीद से ज्यादा खराबी होने के चलते काम पूरा करने में देर लगी।
शनिवार शाम करीब सात बजे ट्रांसमिशन स्टेशन आने वाली लाइन का तार टूट गया था। इसके चलते गोरखपुर-बस्ती दोनों मंडल के कई इलाकों समेत गोरखपुर शहर की बिजली गुल हो गई थी। ट्रांसमिशन के अफसरों ने वैकल्पिक व्यवस्था करके 7:35 बजे शहर की बिजली बहाल कराई, लेकिन सिद्धार्थनगर, बस्ती, महराजगंज आदि जिलों की बिजली सवा आठ बजे चालू हो पाई थी। इसके बाद भी इन जिलों के गांवों में बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही थी। साथ ही लोड पूरा न मिल पाने के चलते शहर में भी देर रात तक बिजली की आंखमिचौली चलती रही। ट्रांसमिशन के चीफ इंजीनियर पारसनाथ उपाध्याय ने बताया कि तार टूटने के चलते टॉवर की प्लेट टेढ़ी हो गई थी। इसे दुरुस्त करने में काफी समय लगा। तार जोड़ने मेें रात हो गई। इसके बाद तार ऊपर खींचने में रात के 11 बज गए। मौके पर ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता एके सिन्हा भी जुटे रहे।
विज्ञापन


बस्ती में भी चलता रहा काम
ट्रांसमिशन लाइन में बस्ती के पास भी पीजीसीआईएल का तार टूटकर आमी नदी में गिर गया था। रविवार को तड़के यहां भी मरम्मत का काम शुरू हो गया था। यहां भी देर रात तक मरम्मत का काम चलता रहा। इसके चलते गोंडा जिले की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed