{"_id":"5989de934f1c1b9e1b8b469d","slug":"81502207635-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानबेला के 100 किसानों ने कैंप के पहले दिन लिया फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानबेला के 100 किसानों ने कैंप के पहले दिन लिया फार्म
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
मानबेला की अधिग्रहित जमीन का मुआवजा बढ़ाने को लेकर पिछले एक दशक से किसानों और जीडीए के बीच चल रही रार खत्म हो गई। जीडीए किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा देने को तैयार हो गया तो किसान कोर्ट में चल रहे अपने सभी वाद वापस लेने को राजी हो गए। इस समझौते में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंगलवार से बढ़ा हुआ मुआवजा वितरित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। पहले दिन 100 किसानों को प्राधिकरण ने फॉर्म वितरित किया। इस फॉर्म में किसानों को अपनी अधिग्रहित की गई जमीन का रकबा, मुआवजा आदि का विवरण देने के साथ ही एक शपथ पत्र भी देना होगा कि वे अब कोर्ट संबंधी कोई और अड़चन नहीं पैदा करेंगे। फार्म जमा करने के बाद जीडीए अपने रिकॉर्ड से इसकी जांच करेगा। सत्यापन के बाद संबंधित किसानों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर दी जाएगी। मानबेला के करीब 1100 किसानों में बढ़े हुए मुआवजे के तौर पर 41 करोड़ रुपये बांटे जाने हैं।