फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मानबेला किसानों को अगले सप्ताह से मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा

मानबेला किसानों को अगले सप्ताह से मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा

Fri, 21 Jul 2017 01:50 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
मानबेला किसानों को अगले सप्ताह से मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा

विज्ञापन
गोरखपुर। राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के करीब 950 आवंटियों से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) जमीन की कीमत (आवंटन के समय तय दर) के मुताबिक 10 फीसदी रकम और वसूलेगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मानबेला किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा देने की वजह से आवंटियों से यह रकम वसूली जाएगी। प्राधिकरण के मुख्य अभियंता संजय सिंह के मुताबिक जल्द ही सभी आवंटियों को कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
आवंटियों से और रकम वसूलने की तैयारी को लेकर सहायक अभियंता अवनिंद्र सिंह का कहना है कि जमीन आवंटन के समय एग्रीमेंट में ही इसका प्रावधान था कि अगर कोर्ट से मुआवजा बढ़ाया जाने को लेकर कोई फैसला होता है तो आवंटियों को 10 फीसदी रकम और देनी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि जमीन का आवंटन करीब एक दशक से अधिक समय पहले हुआ था। उस समय जमीन की कीमत वर्तमान से कई गुना कम थी। ऐसे में आवंटियों को बढ़ी हुई रकम के तौर पर मामूली रकम ही और देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

उधर, अगले सप्ताह से जीडीए अपने दफ्तर के परिसर में ही कैंप लगाकर मानबेला के करीब 1200 किसानों को बढ़े हुए मुआवजे का वितरण शुरू कर देगा। इन किसानों के बीच बढ़े हुए मुआवजे के तौर पर 48 करोड़ रुपये और बांटे जाएंगे। मंडलीय कमेटी और जीडीए बोर्ड के बाद शासन के भी बढ़े हुए मुआवजे पर मुहर लगने के बाद रुपये बांटने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य अभियंता के अनुसार कुछ प्रपत्रों पर नगर आयुक्त की दस्तखत होनी बाकी है। वह शहर से बाहर हैं। उनके आते ही दस्तखत होने के बाद मुआवजे का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed