फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीओ दफ्तर के पुलिस वाले बदले गए

सीओ दफ्तर के पुलिस वाले बदले गए

Tue, 11 Jul 2017 08:07 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
सीओ दफ्तर के पुलिस वाले बदले गए

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिले की कमान संभालने के साथ ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कड़े तेवर दिखाए हैं। सीओ दफ्तरों में लंबे समय से जमे पुलिस वालों को उन्होंने इधर-उधर कर दिया है। एसएसपी ने 44 पुलिस वालों को नई तैनाती दे दी है। वहीं सीओ गोरखनाथ आईपीएस चारु निगम को कैंट सर्किल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभय मिश्रा के लखनऊ स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त था।
एसएसपी ने सीओ कोतवाली दफ्तर में तैनात चार पुलिस वालों को सीओ गोला के दफ्तर भेजा है। सीओ कैंट दफ्तर में तैनात छह पुलिस वालों को सीओ खजनी दफ्तर, सीओ गोरखनाथ कार्यालय से छह पुलिस वालों को सीओ चौरीचौरा, सीओ कैंपियरगंज दफ्तर से पांच पुलिस वालों को सीओ कोतवाली व दो पुलिस वालों को एसपी सिटी दफ्तर भेजा गया है। दो की तैनाती एसपी ग्रामीण के दफ्तर में की गई है। इसी तरह से सीओ बांसगांव दफ्तर से चार पुलिस वालों को सीओ कैंट, सीओ गोला से छह पुलिस वालों को सीओ गोरखनाथ, सीओ खजनी के यहां से छह पुलिस वालों को कैंपियरगंज दफ्तर भेजा गया है। चौरीचौरा सीओ दफ्तर से पांच पुलिस वालों को बांसगांव भेजा गया है। इन सभी की लंबे समय से तैनाती थी और आए दिन वसूली की शिकायत आती थी। एसएसपी के इस फैसले से महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


फरियाद न सुनने वाले दो दरोगा लाइनहाजिर
गोरखपुर। उरुवा थाने में तैनात चंद्रभान कुमार भारती और मोहम्मद अली अब्बास को एसएसपी ने लाइनहाजिर कर दिया है। दोनों के खिलाफ फरियाद न सुनने की शिकायत थी। कार्यालय में बैठने के साथ ही इन दो दरोगाओं की शिकायत सामने आने के बाद ही एसएसपी ने कार्रवाई की। इन दोनों पर कार्रवाई से पुलिस विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed