{"_id":"595bd42d4f1c1be2548b4719","slug":"81499190317-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : राकेश
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं चलाईं हैं। इनका लाभ लेकर किसान अपनी स्थिति सुधार सकते हैं। योजनाओं की जानकारी और लाभ किसानों के घरों तक पहुंचे इसके लिए कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन होता है। यह कार्यक्रम भी उसकी एक कड़ी है। ये बातें मेंहदावल तहसील परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय कृषि निवेश मेले मेें विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहीं।
उन्होंने कहा कि किसान ही हमारा अन्नदाता हैं जब तक वह सुखी नहीं होगा तब तक देश विकास के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता। डीएम मारकंडेय शाही ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ किसान उठा कर आत्मनिर्भर बन सकता है। वर्तमान परिवेश में कृषि का भी आधुनिकीकरण हो गया हैं अब कृषि क्षेत्र में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, बागवानी, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन सहित कई ऐसे विंदु हैं कि किसान कृषि के साथ इस आधुनिकीकरण व्यवसाय से खुद को जोड़कर बेहतर लाभ प्राप्त कर सकता हैं। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा, जिला मत्स्य अधिकारी डीपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी टीपी मिश्रा, पीडी अनिल पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर एसी हेमराज मीणा, एसडीएम प्रफुल्ल तिपाठी, संतोष कुमार दूबे, वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव, अरुण सिंह, जय प्रकाश उर्फ जेपी मिश्रा, इंद्रसेन सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, परमात्मा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
तहसील परिसर में पौध रोपण
मेंहदावल। विधायक, डीएम और एसपी ने तहसील परिसर में आम, नीम, पीपल के पौधे लगाए। वहीं वन क्षेत्राधिकारी मेंहदावल के नेतृत्व में 150 पौधरोपण तहसील परिसर में किया गया। इसके साथ ही कृषि सूचना तंत्र शुद्धिकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम में दिव्यांगों के लिए स्टाल लगे हुए थे। इसी तरह से कृषि विभाग मत्स्य पालन, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग ने अपना स्टाल लगाया था।