फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हवाई मार्ग से जुड़ेगा कपिलवस्तु

हवाई मार्ग से जुड़ेगा कपिलवस्तु

Mon, 26 Jun 2017 09:43 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
हवाई मार्ग से जुड़ेगा कपिलवस्तु
सिद्धार्थनगर। महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली कपिलवस्तु भी अब जल्द ही हवाई मार्ग से जुड़ेगी। यहां सरकार ने हेलीपैड निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। इस कार्य के लिए केंद्रीय पर्यटन विभाग ने पौने चार लाख रुपये की कार्य योजना मंजूर की है। इस धनराशि से कपिलवस्तु में हेलीपैड निर्माण व उसके विस्तार पर काम होगा। इस कदम को केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा के बौद्ध परिपथ (बुद्धिस्ट सर्किट) को हवाई रूट से जोड़ने की घोषणा का हिस्सा माना जा रहा है। सरकार ने इसके लिए समाज कल्याण निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ को लंबे समय से हवाई रूट से जोड़ने की कोशिश होती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यहां करीब दो दशक पहले हवाई पट्टी का शिलान्यास भी किया था, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय सीमा से नजदीकी के चलते बाद में इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। गत वर्ष भारतीय पुरातत्व संग्रहालय के उद्घाटन में आए केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बौद्ध परिपथ को हवाई रूट से जोड़ने का एलान किया था। अब सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत यहां हेलीपैड बनाने की मंजूरी दी है। इस कार्य के लिए तीन करोड़ 73 लाख 71 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। हेलीपैड का निर्माण न सिर्फ पर्यटकों के लिए मुफीद होगा, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश सरकार के उप निदेशक, पर्यटन, मुख्यालय अनूप कुमार श्रीवास्तव ने पत्र जारी कर उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक को केंद्र सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप कपिलवस्तु में होने वाले कार्य के लिए विस्तृत आगणन व ड्राइंग-डिजाइन बनाकर प्रस्तुत करने को कहा है, जिससे आगे कार्य कराया जा सके। सिद्धार्थनगर के पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. मो. मकबूल ने बताया कि कपिलवस्तु में हेलीपैड निर्माण के लिए 3.73 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति देते हुए केंद्र सरकार ने विस्तृत कार्य योजना मांगी है। एक सप्ताह के अंदर इसे पेश किया जाना है। मुख्यालय से पत्र जारी होने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बनेगा थीम पार्क, लगेगा सीसी टीवी और वाईफाई
बुद्धिस्ट सर्किट के लिए स्वदेश दर्शन योजना के तहत केंद्रीय पर्यटन विभाग ने कपिलवस्तु पर विशेष फोकस किया है। यहां पौने चार करोड़ से हेलीपैड बनेगा तो वर्षों से लंबित थीम पार्क, साइनेज, सोलर लाइटिंग सहित अन्य कार्यों के लिए भी करीब 32 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस धनराशि से पूरे परिसर में सोलर लाइटिंग, शुद्ध पेयजल, वेस्ट मैनेजमेंट, सीसी टीवी कैमरा लगाया जाएगा। पूरे परिसर को वाई-फाई से लैस किए जाने की योजना है। पर्यटकीय सुविधाओं के लिए अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार्यों पर खर्च होगी धनराशि::
कार्य स्वीकृत धनराशि
हेलीपैड निर्माण 3.73 करोड़
साउंड एंड लाइट शो 7.98 करोड़
साइनेज 6.25 लाख
सोलर लाइटिंग 1.94 करोड़
थीम पार्क, टूरिस्ट सुविधा केंद्र 18.16 करोड़
वेस्ट मैनेजमेंट 75.20 लाख
पेयजल व्यवस्था 2 लाख
सीसी टीवी व वाई-फाई 2.78 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed