फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब ऑनलाइन होगी परिषदीय विद्यालयों की निगरानी

अब ऑनलाइन होगी परिषदीय विद्यालयों की निगरानी

Thu, 02 May 2019 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
अब ऑनलाइन होगी परिषदीय विद्यालयों की निगरानी
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों की डिजिटल निगरानी की तरफ बेसिक शिक्षा विभाग ने एक और कदम बढ़ा दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों का पंजीकरण, शिक्षकों की उपस्थिति, वितरित की गईं किताबों, यूनिफार्म, आरटीई सरीखी अहम जानकारियां ऑनलाइन अपलोड करनी होंगी।
विज्ञापन

इसके लिए सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। 20 ब्लॉक को उनकी लॉगइन आईडी और पासवर्ड भी मुहैया करा दिया गया है। इसके बाद एक लाख 75 हजार से अधिक विद्यार्थियों के नामांकन की जानकारी बेसिक एजुकेशन स्कीम पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। पिछले वर्ष से ही शासन ने जानकारियां ऑनलाइन कराने का काम शुरू करा दिया था।
विज्ञापन


पहले बेसिक शिक्षा विभाग के सभी जिला मुख्यालयों से ब्लाकों की ऑनलाइन जानकारी तलब की गई थी। अब विभाग ने सत्र 2019-20 से इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए ब्लॉक को भी ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ दिया है। ब्लॉक सभी जानकारी अपलोड कर सकें इसके लिए विद्यालयों को यू डायस प्लस कोड जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed