फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव : एमएलसी बनकर डाल दिया फर्जी वोट

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव : एमएलसी बनकर डाल दिया फर्जी वोट

Sat, 02 Mar 2019 12:12 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव : एमएलसी बनकर डाल दिया फर्जी वोट
नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव काफी हंगामेदार रहा। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव काफी हंगामेदार रहा। विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर किसी ने फर्जी वोट डाल दिया। इस पर चुनाव अधिकारी अमरेश बहादुर पाल ने चुनाव प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मतदान अब शनिवार की शाम चार से छह बजे के बीच होगा।
शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी के रिक्त छह पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 10 पार्षदों ने मैदान में ताल ठोंकी, लेकिन तीन ने नाम वापस ले लिया। इससे मुकाबले में भाजपा के रामभुवाल कुशवाहा, अजय राय, राजेश तिवारी, सपा के उजैर अहमद, आकाश चौहान, कांग्रेस के संजीव सिंह सोनू और निर्दल अमरनाथ यादव रह गए। 76 वोटों वाली कार्यकारिणी के चुनाव में 70 पार्षदों के अलावा तीन पदेन सदस्यों सांसद प्रवीण निषाद, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने भी वोटिंग की।
विज्ञापन


लेकिन, गिनती करने पर मतपत्र 74 निकले। एक वोट ज्यादा पड़ने से सदन में हड़कंप मच गया। इसके बाद फिर से सभी मतपत्रों की जांच हुई। इसमें एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर फर्जी वोटिंग का पता चला। हंगामे के बाद चुनाव अधिकारी अमरेश बहादुर पाल ने शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया को निरस्त करते हुए इसके लिए अगली तारीख तय कर दी। अमरेश बादुर पाल ने बताया कि मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फर्जी वोटिंग गंभीर बात है। ऐसा नहीं होना चाहिए। मामले की जांच कराकर कार्रवाई करनी चाहिए।
देवेंद्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य

- लापरवाह अफ सरों, कर्मचारियों की वजह से सदन को शर्मसार होना पड़ा है। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी में कैद है। शनिवार शाम चार से छह के बीच फिर से वोटिंग होगी।
सीताराम जायसवाल, मेयर
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed