फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज प्रधानमंत्री की रैली, विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा

आज प्रधानमंत्री की रैली, विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा

Sun, 24 Feb 2019 01:02 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sun, 24 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
आज प्रधानमंत्री की रैली, विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को खाद कारखाना मैदान पर किसान रैली को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के इंतजाम कड़े हैं। मंच और उसके आसपास की सुरक्षा एसपीजी के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों के जिम्मे है।
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय (23, 24 फरवरी) अधिवेशन का समापन रविवार को होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। वे सुबह 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री खाद कारखाना मैदान जाएंगे। भाजपा की क्षेत्रीय इकाई का दावा है कि आजमगढ़, बस्ती और गोरखपुर मंडल के 10 जिलों से करीब तीन लाख से ज्यादा लोग रैली में आएंगे। बड़ी संख्या में किसान भी आएंगे।
विज्ञापन

विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री रविवार को गोरखपुर में नौ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। एम्स के आयुष विंग, पिपराइच चीनी मिल और बस्ती की मुंडेरवा चीनी मिल का लोकार्पण होगा। रेलवे की बाल्मीकि नगर विद्युतीकरण योजना और इलेक्ट्रिक लोको शेड का लोकार्पण प्रधानमंत्री को करना है। प्रधानमंत्री जंगल कौड़िया से कालेसर बाईपास का लोकार्पण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के बैंक अकाउंट में जाएगी पहली किस्त की रकम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत रविवार को गोरखपुर से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाद कारखाना मैदान से ही पहली किस्त के दो-दो हजार रुपये किसानों के बैंक अकाउंट में भेजेंगे। दो हेक्टेयर की भूमि वाले जिन किसानों का सत्यापन पूरा हो गया है, उन्हें पहली किस्त मिलेगी। सत्यापन का काम जारी है। बचे किसानों के खाते में जल्द ही रकम भेजी जाएगी। गोरखपुर मंडल के करीब पांच लाख किसानों के खाते में रकम भेजी जाएगी।

प्रयागराज भी जाएंगे पीएम मोदी

किसान रैली के बाद दोपहर 1.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed