फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बर्डपुर मार्ग पर हिरन की मौत

बर्डपुर मार्ग पर हिरन की मौत

Thu, 14 Feb 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर मार्ग पर हिरन की मौत
बर्डपुर मार्ग पर हिरन की मौत
विज्ञापन

कुत्तों के काटने से हिरन की हुई मौत : डीएफओ
अमर उजाला ब्यूरो
चिल्हिया। कस्बे में बुधवार की रात गंभीर रूप से घायल अवस्था में बर्डपुर मार्ग पर एक हिरन मिला जिसकी बाद में मौत हो गई। मृत हिरन को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया जिससे स्पष्ट हो सका कि उसके शरीर पर कुत्तों के नाखून के निशान हैं जिससे गंभीर जख्म होने पर उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक हिरन इतना जख्मी था कि बर्डपुर मार्ग स्थित एक बिल्ंिडग मैटेरियल की दुकान पर रात करीब साढे़ ग्यारह बजे वह बेसुध पड़ा था। ऐसी अवस्था में कुत्ते उसे नोच रहे थे। कुत्तों के जोर-जोर से भोंकने से आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और लोगों ने घायल हिरन को कुत्तों से बचाया। लेकिन गंभीर जख्म होने से उसने अपना दम तोड़ दिया। इसकी सूचना लोगों द्वारा 100 नंबर पर पुलिस को दी गई। आरक्षी इन्द्रेश कुमार और रमेश चंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। वहीं, चिल्हिया एसआई इंचार्ज आरपी सिंह ने मृत हिरन क ो पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हिरन नर है जिसकी उम्र करीब छह साल और वजन करीब 50 किलो है। डीएफओ बीके मिश्र ने बताया कि हिरण को कुत्तों ने काट लिया था इसलिए उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed