फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एजेंसी को प्रतिदिन निकालने होंगे सात हजार उपभोक्ताओं के बिल

एजेंसी को प्रतिदिन निकालने होंगे सात हजार उपभोक्ताओं के बिल

Wed, 30 Jan 2019 01:15 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Wed, 30 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
एजेंसी को प्रतिदिन निकालने होंगे सात हजार उपभोक्ताओं के बिल
बिजली का मीटर।
गोरखपुर। बिजली निगम के अधिकारियों ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘सरचार्ज माफ मत करें, बस बिल समय से पहुंचा दें’ का संज्ञान लेकर बिलिंग एजेंसी पर सख्ती की है। एजेंसी को प्रतिदिन सात हजार विद्युत उपभोक्ताओं के बिल निकालने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर बिलिंग फर्म पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निगम अब निजी एजेंसी की प्रगति की निगरानी करेगा। एजेंसी को तीन दिन 29, 30 और 31 जनवरी तक का समय दिया गया है। इन तीन दिनों में अगर फर्म की तरफ से बिल निकालने में लापरवाही हुई तो कार्रवाई होगी। वर्तमान में एजेंसी प्रतिदिन अधिकतम पांच हजार उपभोक्ताओं के ही बिल निकालती है। साथ ही फर्म के कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अगर बिल निकालते समय किसी उपभोक्ता का नाम और पता रिकॉर्ड में न मिले और वह मौके पर बिजली इस्तेमाल करते मिले तो उसके कनेक्शन को उसी फीडर से जोड़ दिया जाएगा। इससे लापता उपभोक्ता भी खोज लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed