{"_id":"5c4b706ebdec22578f2a8a8d","slug":"71548447854-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने के मामले में चौरीचौरा थाने का सिपाही सस्पेंड, दीवान लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने के मामले में चौरीचौरा थाने का सिपाही सस्पेंड, दीवान लाइन हाजिर
Sun, 27 Jan 2019 08:53 AM IST
Priyesh Mishra
अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 27 Jan 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
Bribe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सड़क हादसे के बाद पकड़ी गई गाड़ी को थाने से छोड़ने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगना सिपाही और दीवान को महंगा पड़ गया। बातचीत की रिकार्डिंग सुनने के बाद एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने शुक्रवार को सिपाही शत्रुघभन शर्मा को सस्पेंड कर दिया। वहीं दीवान सुनील यादव को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ चौरीचौरा को सौंपी है।
झंगहा थाना क्षेत्र के दुबौली गांव इरफान खान 19 जनवरी को अपनी बाइक से सोनबरसा जा रहे थे। साइकिल सवार एक युवती उनकी गाड़ी से टकरा गई। उसे हल्की चोट आई, और उसने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस इरफान की गाड़ी कब्जे में लेकर थाने लाई। इरफान ने युवती का इलाज कराया तो मामला खत्म हो गया। युवती ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। इसके बाद भी पुलिस ने गाड़ी नहीं छोड़ी। आरोप है कि गाड़ी छोड़ने के के लिए पुलिसवाले रुपये मांगने लगे। इरफान ने उनकी बातचीत रिकॉर्ड कर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने रिकार्डिंग सुनने के बाद कार्रवाई की।