{"_id":"5b7b0ec742c7924655335ee3","slug":"71534791367-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां 24 को जिले में आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां 24 को जिले में आएगी
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 को जिले में आएंगी अटल की अस्थियां
अंबेडकर पार्क में होगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां 24 अगस्त को जनपद में आएंगी। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने बताया कि जनपद मुख्यालय के आंबेडकर पार्क में 25 अगस्त को सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को शाम 5:30 बजे अस्थि कलश यात्रा सिसवा विधानसभा क्षेत्र के गुरली रामगढ़वा से जनपद में प्रवेश करेगी। जहां मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी यात्रा का नेतृत्व करेंगे। सबया चौराहे पर शाम 6 बजे प्रमोद जायसवाल, चिउटहा में 6:30 बजे उमापति मिश्रा, 7 बजे सिंदुरिया में ओमप्रकाश जायसवाल अस्थि कलश यात्रा का नेतृत्व करेंगे। शाम 7.30 बजे यात्रा परदेसी रविदास के यहां रामपुरमीर में पहुंचेगी। अगले दिन 25 अगस्त को अस्थि कलश यात्रा आंबेडकर पार्क में सुबह 10 बजे पहुंचेगी। जहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के बाद यात्रा दोपहर 12:30 बजे यात्रा शिकारपुर पहुंचेगी। वहां मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा यात्रा की कमान संभालेंगे। दोपहर एक बजे भिटौली बाजार में ठाकुर रौनियार , 1:30 बजे छपिया में राजकुमार सिंह, 2 बजे परतावल चौराहे पर जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता यात्रा की व्यवस्था संभालेंगे। यात्रा अपराह्न 3 बजे श्यामदेउरवा तथा 3:30 बजेकतरारी पहुंचेगी। जहां जिला उपाध्यक्ष रामाज्ञा निषाद कमान संभालेंगे। जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर सकें। इसी के मद्देनजर अस्थि कलश यात्रा जनपद में आ रही है।