{"_id":"5a7aff764f1c1b2a788b46f1","slug":"71518010230-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने तय किया एजेंडा, उपचुनाव जीतने के लिए संगठन की मजबूती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने तय किया एजेंडा, उपचुनाव जीतने के लिए संगठन की मजबूती पर दिया जोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 07 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
बैठक में जुटे भाजपाई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर सदर लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को एजेंडा तय कर लिया। पार्टी के प्रदेश मंत्री और उपचुनाव प्रभारी कौशलेंद्र सिंह, अनूप गुप्ता ने 182 सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक की। कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर उपचुनाव जीतना है। लोकसभा क्षेत्र के 2165 बूथों का संगठनात्मक सत्यापन होना है। यह काम निर्धारित समय से पूरा किया जाए। जहां संगठन कमजोर है, वहां दूसरे पदाधिकारी नामित किए जाएं। पदाधिकारियों की तैनाती में सामाजिक समीकरण का खास ध्यान रखा जाए।
भाजपा की महानगर और जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को निपाल क्लब में हुई। इसकी अध्यक्षता उपचुनाव प्रभारी ने की। इस दौरान गोरखपुर सदर, ग्रामीण, कैंपियरगंज, सहजनवां और पिपराइच विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक समीक्षा की गई। उपचुनाव प्रभारियों ने कहा कि बूथ कमेटियों का गठन सही ढंग से हुआ या नहीं, इसका सत्यापन जरूरी है। बूथ कमेटियां और उसके पदाधिकारी सही ढंग से काम कर रहे हैं कि नहीं, इसकी रिपोर्ट भी आनी चाहिए। जो कमेटी ठीक से काम नहीं करेगी, उसे तत्काल बदला जाएगा। बूथ कमेटियों की रिपोर्ट मिलने के बाद विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक, मंत्री डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव और भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
12 फरवरी को आएगी सत्यापन रिपोर्ट
बूथ स्तरीय संगठन के सत्यापन की रिपोर्ट सेक्टर प्रभारी 12 फरवरी तक उप चुनाव प्रभारी कौशलेंद्र सिंह और अनूप गुप्ता को देंगे। इसके बाद दोनों नेता अलग-अलग चार विधानसभा क्षेत्रों में जाकर संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा करेंगे। एक विधानसभा क्षेत्र में संगठन के समीक्षा की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान को दी गई है।
तीन और जिलों के कार्यकर्ता लगाए गए
भाजपा ने संतकबीरनगर, महराजगंज और कुशीनगर के कार्यकर्ताओं को भी बूथ स्तरीय सत्यापन में लगाया है। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ही चुनाव लड़ाता और प्रत्याशी को विजय दिलवाता है। कोई कोर कसर न रहे, इस लिहाज से तैयारी की जा रही है।
कमल के फूल को बताया प्रत्याशी
उपचुनाव के प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी घोषित हो चुका है। इस पर सेक्टर प्रभारी चौंके और नाम पूछने लगे। यह सुनते ही अनूप ने कहा-‘कमल का फूल।’ उन्होंने उपचुनाव जीतने का मंत्र भी दिया और कहा कि जनता के बीच में जाएं। साथ ही संदेश दें कि न कोई संशय न कोई भूल, हमारा प्रत्याशी कमल का फूल।