{"_id":"5a020c4b4f1c1b60678b9cbd","slug":"71510083659-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरमराज अब भी डटे हुए हैं मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरमराज अब भी डटे हुए हैं मैदान में
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
धरमराज चौहान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही रिटर्निंग अफसर ने राकेश यादव को मेयर के लिए कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी माना हो, लेकिन पार्टी की ओर से मेयर के लिए पहले घोषित प्रत्याशी धरमराज चौहान अब भी मैदान में डटे हुए हैं। चुनाव प्रचार में जुटे धरमराज को उम्मीद है कि पार्टी से उनके पक्ष में फैसला करेगी।
रविवार को पार्टी की ओर से मेयर का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद धरमराज चौहान का नामांकन कराया गया था, वहीं रातोंरात पार्टी की ओर से प्रत्याशी बदलने के बाद राकेश यादव ने भी सोमवार को नामांकन कर दिया। पार्टी के इस कदम से पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैरान रह गए थे। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को लेकर भी असमंजस था, लेकिन मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से राकेश चौहान को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी तय करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। धरमराज चौहान ने फिलहाल मैदान से हटने से इंकार कर दिया है।
उन्होंने कहा कि उनके पास पार्टी का सिंबल है। उसी की बदौलत उन्होंने नामांकन किया है। ऐसे में वो खुद को पार्टी की ओर से तय प्रत्याशी मानकर प्रचार में लगे हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने प्रत्याशी बदले जाने के संबंध में किसी भी प्रतिक्रिया से इंकार कर दिया। वहीं राकेश यादव ने कहा कि स्क्रूटनी के बाद रिटर्निंग आफिसर ने उन्हें अधिकृत प्रत्याशी माना है। सभी पदाधिकारियों का उन्हें आशीर्वाद प्राप्त है और वह पूरी तरह से प्रचार में जुट गए हैं।