फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यूथ कांग्रेस ने पीएम-सीएम का पुतला जलाया

यूथ कांग्रेस ने पीएम-सीएम का पुतला जलाया

Mon, 25 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने पीएम-सीएम का पुतला जलाया
सिद्धार्थनगर। बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सिद्धार्थ तिराहे पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का प्रतीक पुतला जलाया। लाठीचार्ज की निंदा करते हुए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप ठकुराई ने कहा कि सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करना निंदनीय है। एक तरफ भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नारी सुरक्षा का दावा कर रही है तो दूसरी ओर उन पर लाठियां बरसवा रही हैं। काला धन वापसी, अच्छे दिन लाने की तरह महिला सुरक्षा भी भाजपा सरकार में सिर्फ जुमला रह गया है। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल व मिट्टी के तेल के दामों में भारी वृद्धि से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं लोगों की पहुंच से दूर हो गई हैं। सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हैं। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह श्रीनेत, अनिल सिंह, अकरम अली सिद्दीकी, अतहर हुसैन, राकेश यादव, मो.आजाद, प्रशांत कुमार, अब्दुल वाहिद, मो.अजहर, अब्दुल्लाह, रविकांत, जयसिंह, राहुल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed