{"_id":"59c173074f1c1b2e688b5894","slug":"71505850119-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में विंध्याचल के लिए तीन बसें चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में विंध्याचल के लिए तीन बसें चलेगी
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। नवरात्र में विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज प्रशासन ने 21 से 30 सितंबर तक तीन नवरात्र स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। तीनों बसें कचहरी बस स्टैंड से चलेंगी और आजगमढ़, जौनपुर, भदोही, औराई होते हुए विंध्याचल पहुुंचेंगी।
गोरखपुर और आसपास के इलाकों से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है। विंध्याचल के लिए सीधे तौर पर रोडवेज बस सेवा नहीं है, जिसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने दस दिनों तक सीधे बस सेवा शुरू की है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि बसें 21 सितंबर से सुबह नौ बजे, दोपहर दो बजे तथा रात में साढ़े नौ बजे चलेंगी। इसकी सूचना कचहरी बस स्टैंड के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी और लगातार एनाउंस के जरिए भी लोगों को सूचित किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार को इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बस सेवा में अगर कोई दिक्कत आती है या यात्री कोई जानकारी चाहते हैं तो वे क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक के सीयूजी नंबर 8004912960 पर संपर्क कर सकते हैं।