{"_id":"59b195dc4f1c1be87f8b4c62","slug":"71504810460-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से परेशान गौरिया टोले के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से परेशान गौरिया टोले के लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। अंबेडकरनगर वार्ड में तेजी से फैल रही उल्टी-दस्त के प्रकोप से पांच लोगों की मौत के बाद भयभीत गौरिया टोले के लोगों ने बृहस्पतिवार को बरवाभोज रोड पर कूड़ा गिराने के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और कूड़े के ढेर हटाने की मांग की।
वार्ड के अली रजा, अरमान, सेराज अहमद, असरफ, वहाबुद्दीन, अली रजा ने सड़क किनारे पड़े कूड़े कचरे के ढेर दिखाते हुए बताया कि नगर पालिका कई महीने से सड़क के किनारे नगर का कूड़ा, कचरा, मरे जानवर, मेडिकल वेस्टेज आदि गिराती आ रही है। कूड़े के ढेर की बदबू से लोगों का जीना हराम हो गया है।
वार्ड में फैली गंदगी और कूड़े के ढेर से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। उल्टी-दस्त से पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है और हर रोज आधा दर्जन लोग बीमार हो रहे हैं। गौरिया टोले के लोगों ने बताया कि बीमारी के फैलने के बाद नगर पालिका ने सिर्फ दिखावे के लिए सफाई अभियान चलाया। वार्ड की गंदगी घरों के सामने खाली जगह पर फेंकी जा रही है। हालांकि डॉक्टरों की टीम के आने से उन लोगों को कुछ राहत तो जरूर मिली है। वार्ड के लोगों ने डीएम से इस मामले में पहल कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई एवं वार्ड के कूड़े-कचरे के निपटारे की मांग की है। इस दौरान असरफ, शमशाद, रामअवध कन्नौजिया, बदरून्निशा, गुलशन, गुलफाम, नाजमा, हाजरा, मोमिननिशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चौबीस घंटे में भर्ती हुए उल्टी-दस्त के सात मरीज
नौतनवां। अंबेडकरनगर में वार्ड उल्टी-दस्त का प्रकोप अभी भी जारी है। बुधवार की शाम से लेकर बृहस्पतिवार की शाम तक उल्टी-दस्त के सात मरीज पीएचसी पर भर्ती किये गये। जिसमें से चार लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी। जबकि तीन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीएचसी पर उल्टी-दस्त की बीमारी से पीड़ित अंबेडकरनगर की आरती (10) पुत्री ज्ञानदास, पूजा (17) पुत्री घनश्याम यादव , ज्योति (11) पुत्री राममोहन, चन्दा (11) पुत्री रामचन्दर, अनुष्का (3) पुत्री ज्ञानदास को भर्ती कर इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जबकि आलोक (13) पुत्र ज्ञानदास, मंजूर (41), पारस (65) को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं अस्पताल के डाक्टर एमपी सोनकर ने बताया चार मरीजों का इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी। जबकि तीन मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने मरीजों से अपील की है कि उल्टी व दस्त आने पर लापरवाही ना करें। बल्कि फौरन अस्पताल में संपर्क करें।