फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   थाईलैड, दुबई का सैर कराएगी आईआरसीटीसी

थाईलैड, दुबई का सैर कराएगी आईआरसीटीसी

Thu, 07 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
थाईलैड, दुबई का सैर कराएगी आईआरसीटीसी

विज्ञापन
गोरखपुर।
विदेश घूमने की तैयारी करने वालों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने दुबई और थाईलैंड के लिए टूर पैकेज लांच किया है। थाईलैंड के लिए 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक और दुबई के लिए 23 नवंबर से 27 नवंबर और 14 फरवरी से 20 फरवरी तक टूर होगा। खास बात यह है कि इस टूर पैकेज में हवाई यात्रा के साथ विदेशों में ठहरने, घूमने, गाइड और खाने की भी व्यवस्था शामिल है।

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि थाइलैंड का टूर पैकेज चार रात और पांच दिन का होगा। इसके तहत पटाया में अलकजार शो, आईलैंड, जेम्स गैलरी, बैंकाक में स्थानीय मंदिरों के दर्शन, सफारी वर्ल्ड मरीन पार्क और सिटी टूर आदि का सैर कराया जाएगा। होटल के एक कमरे में अकेले ठरहने के लिए प्रति व्यक्ति 48500 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठरहने पर 42500 रुपये और तीन व्यक्तियों के एक साथ ठरहने पर 42500 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि दुबई के टूर पैकेज में बुर्ज खलीफा, म्यूजिकल फाउंटेन शो, डेजर्ट सफारी, दुबई मॉल, डोब क्रूज सहित कई पर्यटन स्थलों की सैर करने का मौका मिलेगा। इसमें होटल के एक कमरे में अकेले ठरहने के लिए प्रति व्यक्ति 75800 रुपये दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 58100 रुपये और तीन व्यक्तियों के एक साथ ठरहने पर 57700 रुपये खर्च करने होंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर आनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। गोरखपुर से लोग मोबाइल नंबर 9794863609 पर पैकेज की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed