{"_id":"599d9f5f4f1c1be77c8b46a2","slug":"71503502175-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी ने ली एक और छात्र की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी ने ली एक और छात्र की जान
Updated Wed, 23 Aug 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गगहा इलाके में राप्ती नदी के किनारे सेल्फी लेने के चक्कर में बुधवार को भी एक युवक की डूबने से मौत गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसका शव निकाल लिया। उधर, मंगलवार को राजघाट के तकिया घाट पर बहे दो युवकों के भी शव निकाले गए। सेल्फी लेने के चक्कर में अब तक पांच लोग जान गंवा चुके हैं।
हाटा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक गगहा थाना क्षेत्र के सहुआकोल गांव निवासी हरेंद्र प्रजापति (17) गांव के सामने ही राप्ती नदी के पास गया था। सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। वह किसान इंटर कॉलेज अहिरौली में कक्षा नौ का छात्र था। उसके डूबने की खबर पाते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मंगलवार को नदी के बीच में सेल्फी लेने गए बशंतपुर के अभिषेक, मनीष का भी शव मिल गया। गोताखोर उनकी तलाश में लगे थे।