फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीएम योगी देश से माफी मांगें- कांग्रेस

सीएम योगी देश से माफी मांगें : कांग्रेस

Sat, 12 Aug 2017 08:37 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी देश से माफी मांगें- कांग्रेस
कांग्रेस नेता राजबब्बर और गुलाम नबी आजाद ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों और लोगों की मौत को कांग्रेस ने हत्या बताया है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह के साथ गोरखपुर पहुंचे राज्यसभा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। वह गोरखपुर से सांसद हैं। अपनी जिम्मेदारियों से नहीं बच सकते हैं। कांग्रेस ने प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांगा है। साथ ही कहा है कि स्वास्थ्य सचिव के साथ जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ऑक्सीजन की कमी का पूरा मामला प्रशासनिक अफसरों की जानकारी में था, फिर भी उचित कदम नहीं उठाया गया। सिर्फ डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी और आरपीएन सिंह शनिवार को सुबह गोरखपुर पहुंचे। इन सबने मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में जाकर मरीजों का हाल चाल जाना और कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में दिक्कत की वजह से ही मरीजों की मौत हुई है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि लिक्विड ऑक्सीजन की कमी एक सप्ताह से थी। इसकी जानकारी अफसरों को थी लेकिन उचित कदम नहीं उठाए गए। बड़े संकट से मीडिया ने भी आगाह किया था। ऑक्सीजन सप्लाई में दिक्कत को लेकर मुख्यमंत्री को भी चिट्ठी लिखी गई थी। राज्य सरकार की लापरवाही उजागर हो चुकी है। अब खुद को बचाने की कोशिश चल रही है। इसी का नतीजा है कि मृत बच्चों और अन्य लोगों के पोस्टमार्टम नहीं कराए गए। मृत बच्चों के परिजनों को जबरन मेडिकल कॉलेज से बाहर करके पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई। चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से तमाम सहूलियतें मिली हैं, फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ। कांग्रेस नेता ने मेडिकल कॉलेज में नया वार्ड बनाने और ऑक्सीजन की सप्लाई दुरुस्त करने की मांग भी की है।
विज्ञापन


पुलिस ने बरती सतर्कता
कांग्रेस नेताओं के दौरे और मेडिकल कॉलेज पहुंचने में पुलिस ने सतर्कता बरती। कांग्रेस नेताओं को एयरपोर्ट से सीधे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में बैठाने का इंतजाम किया गया, फिर वार्ड में लेकर जाकर मरीजों से मिलवाया गया। पुलिस की पूरी कोशिश थी कि किसी तरह का विवाद न हो। इसी वजह से कांग्रेस नेताओं को रोका-टोका नहीं गया। पुलिस सुरक्षा में ही नेताओं को एयरपोर्ट छोड़ा गया, जहां से सब दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed