{"_id":"595bbcba4f1c1b2e558b4b67","slug":"71499184314-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों की बेहतर ढंग से सफाई कराए नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों की बेहतर ढंग से सफाई कराए नगर निगम
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बाढ़ से बचाव की समीक्षा बैठक में कमिश्नर अनिल कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों को शहर के नाले-नालियों की बेहतर ढंग से सफाई करने के अलावा सभी पंप स्टेशनों को चलाकर अच्छे ढंग से जांच कराने को कहा। वहीं बाढ़ से बचाव में लगाए गए सभी अधिकारियों को आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर लेने का निर्देश दिया।
मंगलवार को सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बाढ़ रोकने के लिए बंधों की मरम्मत कार्य को जल्द से पूरा करने के साथ संवेदनशील कटान वाले स्थानों के पास आवश्यक सामग्री का स्टॉक कर लेने को कहा। इसके साथ ही कुशीनगर के एपी बांध को कटान से बचाव के लिए किए गए इंतजामों में तेजी लाने, निदेशक स्वास्थ्य को बाढ़ के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों, संक्रामक रोगों, सांप के काटने से बचाव करने, स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों, दवाओं, वैक्सीनों की स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त, राजस्व गोरखपुर, कुशीनगर सहित सिंचाई विभाग, बाढ़ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।