{"_id":"595a569a4f1c1b71538b45d9","slug":"71499092634-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव संसाधन विकास मंत्रालय का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव संसाधन विकास मंत्रालय का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 03 Jul 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा छात्र संगठन ने यूजीसी के राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) को साल में एक बार कराने व नेट की उत्तीर्णता 15 से घटाकर छह प्रतिशत करने के फैसले का विरोध किया। इसे लेकर सोमवार को संगठन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी गेट पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
दिशा के अंगद ने कहा कि सरकार शिक्षा का बाजारीकरण करके आम घरों के नौजवानों को इससे दूर कर देना चाहती है। उच्च शिक्षा पर दी जाने वाली सुविधाओं में सरकार लगातार कटौती कर रही है। हाल ही में सरकार ने यूजीसी के बजट में 55 प्रतिशत व शोध की सीटों में भारी कटौती की थी। विकास ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण गरीब छात्रों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है। 1964 में गठित कोठारी आयोग ने सिफारिश की थी कि शिक्षा पर बजट का कम से कम छह प्रतिशत खर्च किया जाना चाहिए, लेकिन वर्तमान में शिक्षा पर तीन प्रतिशत से भी कम खर्च किया जा रहा है। इस मौके पर आदित्य, प्रतिभा, दीपक, सर्वेश आदि मौजूद रहे।