फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   करंट से बस ड्राइवर की मौत

करंट से बस ड्राइवर की मौत

Sat, 17 Jun 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 17 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
करंट से बस ड्राइवर की मौत
सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करत मृतक के परिजन। - फोटो : Amar Ujala
रेलवे बस स्टैंड के वर्कशॉप में शनिवार को पानी के पंप में उतरे करंट की चपेट में आकर बस ड्राइवर सिधारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे घरवाले और रिश्तेदारों ने स्टैंड के सामने ही सड़क जाम कर दिया। घरवाले करंट उतरने की घटना को लापरवाही मानते हुए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई, आर्थिक मदद और मृतक आश्रित में नौकरी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नियमों का हवाला देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


मऊ के मश्रौली निवासी सिधारी प्रसाद रोडवेज बस डिपो में कार्यरत थे। एक सप्ताह की छुट्टी के बाद वह शुक्रवार को ड्यूटी पर आए थे। तमकुही रोड पर बस ले जाने की ड्यूटी लगी थी लेकिन सवारी न मिलने के कारण बस नहीं भेजी गई। सिधारी वर्कशॉप में ही रुक गए। शनिवार सुबह करीब चार बजे ड्यूटी पर जाने की तैयारी में वह नहाने के लिए पानी का पंप चालू करने गए। स्वीच में करंट उतर गया था और उसकी चपेट में आकर सिधारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना घरवालों और अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों को कार्मल स्कूल की ओर से घूमकर जाना पड़ा।
विज्ञापन


पहले भी हुई थी करंट आने की शिकायत
स्टाफ के ठहरने के लिए कमरे के पास ही पानी का पंप है। कर्मचारियों ने बताया कि पहले भी स्वीच में करंट उतर चुका है, जिसे सही कराने के लिए अधिकारियों से कहा गया था। लेकिन ठीक नहीं कराया गया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ के ठहरने की जगह नहीं
गोरखपुर। रोडवेज बस स्टैंड पर साथी की मौत से नाराज रोडवेजकर्मियों ने बताया कि डिपो पर रनिंग स्टाफ के आराम करने के लिए जगह नहीं है। वर्कशॉप में एक कमरा है, जिसकी हालत जर्जर है। आलमारी भी खुली रहती है। रिस्क पर ही वे हैंडहेल्ड मशीन रखते हैं।


प्रथमदृष्टया बस ड्राइवर की मौत की वजह करंट सामने आई है। मृतक के घरवालों को नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
- विनय कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed