फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   7.64 lakhs will be charged of rent

किरायेनामे के 7.64 लाख की होगी वसूली 

Thu, 01 Jun 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 01 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
7.64 lakhs will be charged of rent
क‌िराया
किरायेनामे के समय स्टांप ड्यूटी नहीं जमा करने वाले शहर के 60 दुकानदारों से 7.64 लाख रुपये की वसूली होगी। संबंधित रकम जमा करने के लिए सभी को एक महीने की मोहलत दी गई है। इसके बाद आरसी जारी होगी। हालांकि कुछ दुकानदारों ने बकाये की यह रकम जमा करने के लिए खुद ही पहल की है।
विज्ञापन


पिछले साल रजिस्ट्री महकमे के अफसरों ने गोलघर, टाउनहाल, सिनेमा रोड, रुस्तमपुर, असुरन समेत शहर के कई प्रमुख बाजारों की दुकानों के किरायेनामे के प्रपत्रों की जांच की थी। जांच में करीब चार सौ दुकानदारों द्वारा स्टांप ड्यूटी नहीं जमा करने का खुलासा हुआ था। इन सभी दुकानदारों के खिलाफ एडीएम (फाइनेंस) और एआईजी स्टांप के कोर्ट में मुकदमे दाखिल हुए थे। इनमें से एआईजी ने 60 मामलों में फैसला सुनाते हुए सभी पर स्टांप ड्यूटी का बकाया तय करते हुए उसे एक महीने में जमा करने के आदेश दिए हैं। इन सभी दुकानों का किरायेनामा 1994 या उसके बाद तैयार हुआ था। 
विज्ञापन


नए सर्किल रेट के लिए सर्वे शुरू 
नए सर्किल रेट के लिए रजिस्ट्री महकमे ने सभी तहसीलों में सर्वे शुरू कर दिया है। एआईजी स्टांप रामशंकर सिंह ने सभी सब रजिस्ट्रार से 20 जून तक सर्वे रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नया सर्किल रेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद आमजन और अधिवक्ताओं से इस पर आपत्ति मांगी जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद एक अगस्त से इसे लागू किया जाएगा। बताया कि सभी तरह की विसंगतियों को दूर कर संपत्ति के मार्केट रेट या उसके आसपास सर्किल रेट का निर्धारण करने पर जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed