फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मोदी से डरा विपक्ष, संपत्ति जब्त होने का भय: योगी

मोदी से डरा विपक्ष, संपत्ति जब्त होने का भय: योगी

Wed, 15 May 2019 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मोदी से डरा विपक्ष, संपत्ति जब्त होने का भय: योगी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के सतुआभार कस्बा चौराहा और डोहरिया बाजार में जनसभा करके उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही विपक्ष पर करारा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे, इससे अवैध संपत्ति बनाने वाले डर गए हैं। उन्हें डर है कि अवैध संपत्ति जब्त हो जाएगी। भयभीत होकर ही महामिलावट करके चुनाव मैदान में उतरे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने हर गरीब को पक्का मकान देने का फैसला किया है। यह काम 2022 तक पूरा हो जाएगा। हर घर में शौचालय भी होगा। इससे गरीबों का सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन


खजनी के सतुआभार कस्बा चौराहा पर भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के पक्ष में हुई जनसभा में आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार आतंकियों के खिलाफ सख्ती कर रही है। इससे विपक्षी बेचैन हैं। उन्हें डर है कि आतंकियों का सफाया हुआ तो राजनीति बंद हो जाएगी। वोट बैंक खिसक जाएगा। जनसभा में जनता से मुख्यमंत्री ने सीधा संवाद किया। कहा कि जमीन पर अवैध कब्जा कराने वाले बबुआ ने सरकारी बंगले को तहस-नहस कर दिया था। ऐसे व्यक्ति से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। सपा-बसपा ने सत्ता के केंद्र में अपने परिवार या फिर खुद को रखा और भ्रष्टाचार किया था। इससे त्रस्त यूपी की जनता ने 2014 में नरेंद्र मोदी को बड़ा जनादेश दिया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को जीत का आशीर्वाद दिया। अब सत्ता के केंद्र में गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाएं हैं। मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा को दरकिनार करके सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें, यह देश की जनता चाहती है। 19 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसकी व्यवस्था सबको सुनिश्चित करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


वहीं, डोहरिया बाजार में मुख्यमंत्री ने मतदाताओं को आगाह किया और कहा कि जातिवादी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के विकास को तेजी से आगे बढ़ाना है तो केंद्र में फिर मोदी सरकार की जरूरत है। जनता से सीधे संवाद करके मुख्यमंत्री ने एक बार फिर मोदी सरकार का नारा भी लगवाया। उन्होंने कहा कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव कहते हैं कि उनकी कोई बहन नहीं है, फिर भी बबुआ ने बुआ का रिश्ता बना लिया है। सपा-बसपा की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। मुख्यमंत्री ने कैंपियरगंज के विधायक फतेहबहादुर सिंह की तारीफ की और कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते हैं। इस मौके पर लोकेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, सदानंद शर्मा, शेषमणि त्रिपाठी, गोरख सिंह, रमेश जायसवाल, अविनाश पांडेय, केएन सिंह और प्रमोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed