{"_id":"5ccb3ee5bdec22072925500a","slug":"61556823781-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज गोरखपुर में भी हल्की झलक दिखाएगा फैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज गोरखपुर में भी हल्की झलक दिखाएगा फैनी
Fri, 03 May 2019 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fani Cyclone Sand Art
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। फैनी तूफान का असर गोरखपुर पर भी पड़ेगा। इसकी वजह से शुक्रवार शाम तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तर से तेज हवा चल सकती है। बृहस्पतिवार सुबह बादल छाए रहे। पुरवा हवा चलने की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट हुई, जिससे हल्की राहत मिली। शुक्रवार को भी राहत रहने की संभावना है। दरअसल फैनी तूफान के शुक्रवार दोपहर पुरी के पास उड़ीसा के तटीय क्षेत्रों में पहुंचेगा।
उस वक्त हवा की रफ्तार 200 किलोमीटर तक हो सकती है। इसकी वजह से आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम, पश्चिमी बंगाल, असम, मेघालय, बिहार, झारखंड के अलावा दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश पर भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तीन से पांच मई के बीच गोरखपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि इसकी वजह से शुक्रवार शाम को फैनी तूफान का परोक्ष असर गोरखपुर पर भी पड़ेगा। चार और पांच मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

फसलों को सुरक्षित रखने का करें उपाय
गोरखपुर। जिले में अब तक गेहूं की कटाई पूरी नहीं हो सकी है। तकरीबन 10 प्रतिशत गेहूं की फसल अभी खेतों में ही है। उप कृषि निदेशक संजय सिंह ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग और जिला आपदा प्रबध्ंान अभिकरण के क्लाइमेट सेल ने अगले दो दिनों के दौरान जिले में तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में किसानों को नमी और तेज हवा से फसल को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाज और खेतों में तैयार खड़ी फसल को काटकर सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन