{"_id":"5c6dbd2cbdec22120179bd01","slug":"61550695724-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के दौरान नहीं उतरवा सकेंगे जूता और मोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के दौरान नहीं उतरवा सकेंगे जूता और मोजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा के दौरान नहीं उतरवा सकेंगे जूता और मोजा
- माध्यमिक शिक्षा सचिव का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान अब विद्यार्थियों से जूता और मोजा नहीं उतरवाया जाएगा। सुरक्षा के नाम पर ये मनमानी नहीं चलेगी। माध्यमिक शिक्षा सचिव ने इस मार्फत जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।
पत्र के मुताबिक दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के दौरान केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों का जूता मोजा उतरवाकर उन्हें परीक्षा देने पर मजबूर कर रहे हैं। ऐसा मामला विधानसभा सदस्य वीर विक्रम सिंह की ओर से विधानसभा के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद से माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र व्यवस्थापकों को ऐसा नहीं करने के निर्देश दिए गए। वहीं यह भी साफ किया कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कक्षा में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों के जूता की जांच पूर्व की तरह ही होगी।
----
नहीं है ऐसा कोई नियम
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को जूता-मोजा उतार कर परीक्षा देने से जुड़ा कोई नियम नहीं है। मगर कुछ केंद्र व्यवस्थापक सुरक्षा के नाम पर विद्यार्थियों के जूते उतरवा रहे हैं। बोर्ड के संज्ञान में मामले आने के बाद से सख्त निर्देश जारी हुआ है।