{"_id":"5c65a44bbdec2273910078a2","slug":"61550165067-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रधान डाकघर सिद्धार्थनगर कहिए जनाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रधान डाकघर सिद्धार्थनगर कहिए जनाब
Thu, 14 Feb 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय पर डाकघर के नए भवन का निरीक्षण करते मंत्री व सांसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। करीब ढाई वर्ष बाद मुख्य डाकघर तेतरी बाजार को अपना भवन मिलते ही नाम भी बदल गया। अब यह डाकघर अब प्रधान डाकघर सिद्धार्थनगर के नाम से जाना जाएगा। नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने इसकी घोषणा की।
तेतरी बाजार मुख्य डाकघर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण व पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने वैदिक मंत्रोच्चार बीच फीता काटकर किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि ऐसा कम अवसर ही रहा होगा, जब किसी सरकार में परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण उसी के कार्यकाल में हुआ हो। मुख्य डाकघर तेतरी बाजार के बजाए अब सिद्धार्थनगर होगे के साथ ही प्रधान डाकघर का दर्जा देने की भी घोषणा की। चीफ पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ विनय सिंह ने विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूर्वांचल के विकास का पहिया तेजी से बढ़ा है। 17वीं लोकसभा में निर्वाचित हुआ तो निश्चय ही ककरहवा से अयोध्या तक नई रेल लाइन को स्वीकृति दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि विकास की देन है कि बस्ती में भी मेडिकल कॉलेज और मुंडेरवा चीनी मिल का काम तेजी से हो रहा है। सपा संरक्षक मुलायम के बयान ने लोकसभा में इसकी पुष्टि भी कर दी की पीएम अच्छा काम कर रहे हैं। इटवा के विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने भी संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ क्षेत्रीय विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया।इस दौरान चीफ पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ विनय सिंह, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी लखनऊ पीयूष वर्मा, पोस्टमास्टर जनरल गोरखपुर संजय सिंह, भाजपा के दुुर्गा राय, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, राजेन्द्र पांडेय, बृज बिहारी मिश्र, गोविंद माधव, संजय राय, साधना चौधरी, हेमंत जायसवाल, दिलीप चतुर्वेदी, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक पाल, कौशलेंद्र त्रिपाठी, शिवनाथ चौधरी, अजय सिंह, देवेंद्र मिश्रा, श्याम सुंदर मित्तल, राजेश जायसवाल, अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह, पीपी मिश्रा, बाल मुकुंद पांडेय, साधना श्रीवास्तव, सरोज शुक्ला, मोनी वर्मा, संपूर्णान्नद पांडेय, ओंकार पांडेय, रिंकू पाल, मनोज चौबे, राम निवास यादव आदि की उपस्थिति रही।
पाल का को विजयी बनाने का किया आह्वान
मुख्य डाकघर तेतरी बाजार के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में आए केंद्रीय मंत्री ने सांसद जगदंबिका पाल की मेहनत व प्रयासों की जमकर तारीफ की। कहा कि आपके सांसद किसी भी काम को पूरा होने तक प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने 17वीं लोकसभा के चुनाव में पाल को पुन: भारी बहुमत से जिताने का आह्वान करते हुए नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने की अपील भी की। इससे पूर्व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी भी सांसद पाल की तारीफ करने से नहीं चूके।
विज्ञापन
15 लाख खाते में आने का भी जिक्र
केंद्रीय मंत्री ने लगभग 10 माह पूर्व गाजीपुर में एक मित्र के जवाब का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष की ओर से प्रत्येक के खाते में 15 लाख भेजे जाने के सवाल पर मित्र ने उन्हें बताया कि 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, दो लाख का जीवन बीमा समेत इज्जत घर, प्रधानमंत्री आवास, बिजली कनेक्शन व रसोई गैस कनेक्शन मुफ्त देकर लगभग 12.50 लाख देने का कार्य किया। आने वाले दो महीनों के अंदर 2.50 लाख भी मोदी दे ही देंगे। मौके पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनके मित्र के जवाब का समर्थन किया।