{"_id":"5c6318b6bdec227365149954","slug":"61549998262-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल - सीबीएसई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल - सीबीएसई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई : अब यूनिफार्म
में हैं तो ही दे सकेंगे परीक्षा
- प्रवेश पत्र पर प्रधानाचार्य के साथ माता-पिता के भी कराने होंगे हस्ताक्षर
- फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा अनिवार्य
विवेक सिंह
गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के लिए यूनिफार्म अनिवार्य कर दिया है। इसके बगैर परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी। साथ ही परीक्षार्थी को फोटोयुक्त पहचान पत्र भी साथ लाना होगा।
सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है। गोरखपुर के 94 विद्यालयों के 28,200 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा नकल विहीन हो और इसकी गोपनीयता बनी रहे इसके लिए चार नए नियम लागू किए गए हैं। अब विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र पर प्रधानाचार्य के साथ माता-पिता के हस्ताक्षर भी लेने होंगेे। ऐसा नहीं हुआ तो परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी। फोटोयुक्त पहचान पत्र भी साथ लाना होगा सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी। सीबीएसई का सर्कुलर विद्यालयों को मिल गया है। अब विद्यालय संचालक नियमों के अनुपालन की तैयारी में जुट गए हैं।
नमकीन ले जा सकेंगे
इस बार परीक्षा में बीमार विद्यार्थियों को नमकीन और हल्की खाद्य सामग्री ले जाने की छूट दी जाएगी।
:::कोट
सीबीएसई ने नियमावली में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। अब विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा। यूनिफार्म में परीक्षा देना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
- अजीत दीक्षित, शहर समन्वयक, सीबीएसई