फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime against women

बहन बताकर पत्नी को बेचा

Sun, 14 Oct 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
crime against women
rape
खड्डा (कुशीनगर)। हनुमानगंज क्षेत्र का एक व्यक्ति पत्नी को शाहजहांपुर ले गया और उसे बहन बताकर 40 हजार रुपये में बेच दिया। खरीदार ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर 11 दिन तक महिला को हवस का शिकार बनाया। इस बीच, ससुराल में बेटी को न पाकर मायके वाले पुलिस के पास पहुंच गए। पुलिस की सख्ती पर पति शाहजहांपुर गया और पत्नी को वापस ले आया। महिला अपने माता-पिता के साथ मायके चली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने बताया है कि 15 दिन पहले उसके पति ने पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर खड्डा अस्पताल चलने को कहा। रास्ते में उसने पिता की इलाज जिले से बाहर होने की बात कही और ट्रेन में बैठाकर उसे शाहजहांपुर ले गया। वहां उसने बहन बताकर 40 हजार रुपये में बेच दिया। 35 वर्षीय महिला ने बताया कि उसने काफी विरोध किया, लेकिन पति ने उसकी नहीं सुनी। महिला ने बताया कि इसके बाद खरीदार अपने दो भाइयों के साथ मिलकर उसे हवस का शिकार बनाने लगा। यह सिलसिला 11 दिनों तक चला।
विज्ञापन


उधर, खड्डा जाते समय महिला की मां अचानक बेटी को देखने उसके ससुराल पहुंच गई। बेटी को वहां न पाकर उसने दामाद से पूछताछ की तो उसने रिश्तेदारी में जाने की बात कही। संदेह होने पर महिला की मां तरह-तरह के सवाल करने लगी। सच्चाई का पता लगने पर महिला के माता-पिता थाने पहुंचे और दामाद पर बेटी को बेचने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पति और दो बिचौलियों को पकड़ कर सख्ती की तो वे महिला को शाहजहांपुर से वापस लाने को तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पति शाहजहांपुर गया और पिता की बीमारी का बहाना बनाकर कुछ दिन बाद वापस भेजने का वादा कर पत्नी को साथ ले आया। 13 अक्तूबर को खड्डा पहुंची महिला अपने मां-बाप के साथ मायके चली गई है। महिला के दोनों नाबालिग बच्चे पिता के पास हैं। एसओ हनुमानगंज ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed