फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   परास्नातक की खाली सीटें भरेंगी

परास्नातक की खाली सीटें सीधे भरेंगी

Sun, 19 Aug 2018 02:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 19 Aug 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
परास्नातक की खाली सीटें भरेंगी
Admission
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में परास्नातक कक्षा की खाली सीटें सीधे भरी जाएंगी। सामान्य, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी एक हजार रुपये फीस जमा करके आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। एससी, एसटी के अभ्यर्थियों की फीस 500 रुपये है।
विज्ञापन

परास्नातक कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई थी लेकिन तमाम विभागों की सीटें खाली रह गईं। पर्यावरण विज्ञान विभाग में मैनेजमेंट कोटे की चार सीटें भरी जानी हैं। 22 अगस्त तक आवेदन फार्म जमा करने हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि संस्कृत, दर्शनशास्त्र, रक्षा अध्ययन, सांख्यिकी, प्रौढ़ शिक्षा और आपदा प्रबंधन की सीटें नहीं भरी जा सकी हैं। अब प्रवेश समिति ने खाली सीटों को सीधे भरने का फैसला किया है। अभ्यर्थी फीस जमा करके आवेदन फार्म प्राप्त कर लें और आवेदन फार्म संबंधित विभागाध्यक्ष के पास जमा करा दें। सभी सीटें मेरिट से भरी जाएंगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट या फिर विभागाध्यक्षों से खाली सीटों का ब्योरा प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


20, 21 को बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षा
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमित्रा सिंह ने बताया कि बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा 20, 21 अगस्त को महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में सुबह आठ बजे से कराई जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed