फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर की राधिका का प्रधानमंत्री ने अभिवादन स्वीकार किया

राधिका का प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया अभिवादन

Sun, 29 Jul 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 29 Jul 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर की राधिका का प्रधानमंत्री ने अभिवादन स्वीकार किया
प्रधानमंत्री से बात करते प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। नंदानगर के गोकुलपुरम की राधिका गुप्ता के लिए शनिवार का दिन खास रहा। प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी राधिका से प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की। इस दौरान राधिका ने बताया कि घर मिलने से उनकी कई मुश्किलें हल हो गईं। पहले झोपड़ी में बारिश के समय काफी परेशानी होती थी। सिर पर पक्की छत, घर में उज्ज्वला गैस और बिजली कनेक्शन से उनकी जिंदगी बदल गई।
विज्ञापन


वर्तमान केंद्र सरकार की बदौलत उनके जीवन में खुशहाली आई है। राधिका की इस बात पर प्रधानमंत्री ने ताली भी बजाई।
मानबेला में मोगलहा पेट्रोल पंप के पास डूडा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 लाभार्थियों की पीएम से सीधे संवाद की व्यवस्था की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लखनऊ, बनारस, आगरा, झांसी, सहारनपुर के भी लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। योजना के तहत गोरखपुर में 4,000 लाभार्थियों के खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इस मौके पर डीएम के.विजयेंद्र पांडियन, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, डूडा परियोजना अधिकारी तेज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed